मेहदावल थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के युवक पर बेटियों से छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी छात्राओं पर मोबाइल नंबर लेने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर धमकी देता था। महिला ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग व मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।