कुटुंबा: टंडवा में मासूम हत्याकांड के विरोध में अंबा में सड़क जाम, परिजनों ने किया हंगामा
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरी ईटवा गांव में पांच वर्षीय मासूम की हत्या से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर अंबा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से एनएच-139 सहित नवीनगर और देव जाने वाली मुख्य सड़क प