किरनापुर: जामड़ी में फुले-अंबेडकर संयुक्त जयंती समारोह संपन्न, विधायक राजकुमार कर्राहे शामिल हुए
ग्राम-शाखा जामड़ी (तहसील किरनापुर) में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार कर्राहे बुधवार लगभग शाम 5 बजे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए महापुरुषों के विचारों को याद