गुना नगर: केंट: एटीएम गली में मिला बछड़े का कटा सिर, गोसेवकों ने थाने में की रिपोर्ट, पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम
गुना कैंट थाना के कैंट में एटीएम वाली गली में 2 अप्रैल को एक गाय के बछड़े का कटा सिर मिला है। गौ सेवको ने मौके पर पहुंचकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की बात कही। गौ सेवक राम सिंह रजक, मोनू ओझा ने बताया, पुलिस की मौजूदगी में पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम हुआ है। हम कार्यवाही की मांग करते है। पुलिस जांच जारी है।