मंडी: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी ने अपनी मांगों को लेकर निकाली रैली, एडीसी मंडी के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी ने अपनी मांगों को लेकर सेरी चानणी से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया हैं परन्तु अभी तक पेंशनरों की मांगों पर गौर नहीं किया गया है और ना ही कोई जेसीसी की बैठक बुलाई गई है।