केराकत: औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड के क्षेत्र के मड़ार गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रेन के हवा के झोंके से गिरा अज्ञात वृद्ध
औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड के क्षेत्र के मड़ार गांव के सामने तेज रफ्तार आ रही ट्रेन के हवा के झोंके से असंतुलित होकर वृद्ध घिर गया। पैर, हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची चंदवक थाने की पुलिस उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।