जन्माष्टमी से पहले रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान, राधा-कृष्ण संस्था ने दिया जागरूकता का संदेश।
पालमपुर/फरेड़: News 123 रिपोर्ट @ ।।अतुल वर्मा ।।
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण संस्था फरेड़ द्वारा रामलीला मैदान में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। संस्था के प्रधान ओंकार चंद और सेक्रेटरी मलकियत सिंह ने स्वयं मैदान में पहुंचकर साफ-सफाई की और आसपास फैली झाड़ियों व गंदगी को हटाने का कार्य किया।
इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक स्थलों और अपने आसपास सफाई बनाए रखें
तथा कूड़ा इधर-उधर न फैलाएं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे
समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर स्वच्छता अभियान चलाकर संस्था ने लोगों को यह संदेश दिया कि जहां स्वच्छता होगी, वहीं स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण होगा।
स्थानीय लोगों ने भी राधा-कृष्ण संस्था की सराहना करते हुए अन्य लोगों और
संस्थाओं से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
👉 आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव,मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें। स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की पहचान है।
#जन्माष्टमी #स्वच्छता_अभियान #राधाकृष्ण_संस्था #
रामलीला_मैदान #स्वच्छ_भारत #News123