फुलवारी: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना बाइपास पर पप्पू यादव के समर्थकों ने टायर जलाकर की आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में इंडिया एलायंस के सभी दल और सांसद पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पटना बाईपास को भी पप्पू यादव के समर्थकों ने जाम कर दिया। पप्पू यादव के समर्थकों ने टायर जलाकर आगजनी की और खूब प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से पटना बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।