फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाने में नंबर प्लेट छेड़छाड़ के तीन मामलों में FIR दर्ज, कार्रवाई होगी
कैमरे से बचने के लिए कई वाहन चालक अपने वाहन के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर रहे हैं।नंबर प्लेट के एक नंबर को या तो ढ़का जा रहा है या फिर उसके साथ किसी तरह से छेड़छाड़ की जा रही है। गुरुवार शाम 6:00 बजे पुलिस ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाने में ऐसे तीन वाहन चालकों पर FIR दर्ज की गई है। वहीं अब इन वाहन चालकों पर कार्यवाई करने की पुलिस तैयारी कर रही है।