मगरलोड: एसपी ने ग्राम भैंसमुंडी के स्कूल पहुंचकर किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से किया संवाद
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीएमश्री योजना के अंतर्गत नियुक्त राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विकासखंड मगरलोड स्थित पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी का विस्तृत निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, अनुशासनात्मक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय,