सीतापुर: नगर में सावन माह के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, पुलिस प्रशासन ने मंदिरों में किए कड़े इंतजाम
सीतापुर के नगर क्षेत्र में सावन माह के पहले दिन शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा रही है बताया जा रहा है सावन माह के प्रथम दिन मंदिरों में सुबह 4:00 बजे से ही लंबी लंबी कतारे लगने लगी थी और सभी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। बताया जा रहा है पुलिस प्रशासन ने भी मंदिरों में कड़े इंतजाम किये है।