सीतापुर: सिधौली में सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल, दो को लखनऊ रेफर किया गया
सिधौली क्षेत्र के सिधौली हाईवे पर सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर किया, जिला अस्पताल पहुंचने पर दो घायल लखनऊ रेफर हुए हैं।