शाजापुर: निपानिया डाबी गांव के प्राथमिक विद्यालय में भरा बारिश का पानी, विद्यालय में पानी को बाहर निकालते हुए दिखाई दिए बच्चे
लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम निपानियाडाबी के प्राथमिक विद्यालय भवन में पानी भर गया। जिसमें से शिक्षक और बच्चे कड़ी मशक्कत से पानी को बाहर निकाले हुए तस्वीरों में दिखाई दे रहे है।ग्राम पंचायत ने स्कूल की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग को आवेदन देकर इसको राइट ऑफ कर तोड़ने की मांग की है क्योकि यह भवन35वर्षो पुराना है और यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।