नवाबगंज: सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, शिकायतकर्ता ने डीएम दरबार पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की
हैदरगढ़ तहसील स्थित सिद्धौर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सिद्धौर के वार्ड लम्बौआ निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय ने वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि पर तालाब और बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए शिकायतकर्ता ने अब जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई।