नौतनवा: ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा के सामने बाढ़ के पानी से रोहिन नहर का टूटा तटबंध
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया चौराहे से निकली रोहिन नहर में बाढ़ आने से ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा गांव के सामने नहर का पश्चिमी तट बंध टूट गया।नहर का पश्चिमी तट बंध टूट जाने से गेहूं की फसल में पानी भर गया । गेहूं के फसल में पानी भर जाने से किसानो की मुसीबत बढ़ गई है।