नौतनवा: नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर के पास रिहायशी मकान में निकला जहरीला सांप, मची अफरा तफरी
महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर के पास एक रिहाइशी मकान में जहरीला सांप दिखाई दिया। जहां आसपास की लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं बताया जा रहा है कि घर में बने बाथरूम में यह सांप अचानक देखा गया जहां परिवार पूरा दहशत में रहा वही कोई हताहत की सूचना नहीं है कड़ी मशक्कत के बाद जहरीला सांप का रेस्क्यू किया गया।