राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
राजगढ़ कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में अध्ययन बोर्ड परीक्षाओं की कक्षा आठवीं और 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सभागार में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।