मौदहा: रागौल स्टेशन का नाम बदलने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 'रागौल-मौदहा' नाम का प्रस्ताव
रागौल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'रागौल-मौदहा रेलवे स्टेशन' करने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने एसडीएम करनवीर सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस मांग को गृह मंत्रालय तक भेजने का अनुरोध किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मौदहा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी रेल यात्रा के लिए रागौल स्टेशन का उपयोग करती है। स्टेशन के नाम मे