गिर्वा: उदयपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 9.543 किलो गांजा किया जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 11, 2025 उदयपुर जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मांडवा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 9.543 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई 10 फरवरी 2025 को दाईमाना रोड पर की गई, जहां एक आरोपी नारायणलाल पिता कुपा को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।