गिर्वा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति मावली द्वारा केरियर मेले का आयोजन
Girwa, Udaipur | Feb 10, 2025 उदयपुर जिले के मावली में सोमवार शाम 4 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में तथा राहुल चौधरी अपर जिला न्यायाधीश अपना तालुका विधिक सेवा समिति मावली के निर्देशन में तालुका सचिव कन्हैया लाल कुम्हार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी कलां में केरियर मेला का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को न्यायिक विभाग में केरियर के बारे में बताया।