गिर्वा: खेरवाड़ा पुलिस ने 225 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 11, 2025 उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने NH-48 पर एक कंटेनर (HR 67 D 8831) को रोका। जांच में प्लास्टिक के दानों के कट्टों की आड़ में 225 कार्टून हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक नजरूदीन उर्फ वकील (निवासी नूह, हरियाणा) को बिना लाइसेंस शराब परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया l