गिर्वा: विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर केदारिया मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, पूर्व विधायक ने छात्रों का किया सम्मान
Girwa, Udaipur | Feb 10, 2025 उदयपुर जिले के केदारिया मंदिर परिसर में सोमवार शाम 5 बजे विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्रीविश्वकर्मा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। केदारिया मंदिर समिति कोषाध्यक्ष हीरालाल सुथार ने बताया की विश्वकर्मा जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।