सदर: BHU के मधुबन पार्क में संविदा कर्मचारियों ने नियमितकरण की मांग को लेकर धरना दिया
काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मधुबन पार्क में विश्वविद्यालय के सैकड़ों कर्मचारी पिछले 24 घंटे से शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हैं, जो अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे हुए हैं।