राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरदा के तीन खेल शिक्षकों को मिली अहम जिम्मेदारी
शिवपुरी में आयोजित स्पर्धा के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त, जिले में हर्ष
हरदा। शिवपुरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरदा जिले के तीन खेल शिक्षकों को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले का गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले 12 से 16 नवंबर तक तथा 17 वर्ष बालिका वर्ग के मुकाबले 19 से 23 नवंबर तक शिवपुरी में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए हरदा जिले के तीन खेल शिक्षकों को तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनमें राहुल कुशवाहा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, कैलाश जमरे, शासकीय सांदीपनि विद्यालय खिरकिया तथा आनंद तिवारी, पीएम श्री विद्यालय हंडिया शामिल हैं।
तीनों शिक्षकों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्ति होने पर जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर राष्ट्रीय स्तर पर हरदा जिले का नाम रोशन करेंगे।
Harda, Harda | Nov 11, 2026