रफीगंज: कासमा रोड़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव का आयोजन, लोगों को बताया गया योग का महत्व
रफीगंज शहर के कासमा रोड़ स्थित आरबीआर खेल मैदान में रविवार की सुबह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं ओम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर