बाह: जैतपुर में प्रदीप मिश्रा हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज
जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए प्रदीप मिश्रा हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का इंचार्ज प्रवेश दुबे को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने यह कार्रवाई परिवार की शिकायत के बाद की। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले प्रदीप मिश्रा ने जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मामले मे