बौंसी: खुशहालपुर मोड़ से पुलिस ने दो स्कॉर्पियो से 609.12 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, चार तस्कर हुए गिरफ्तार
Bausi, Banka | May 2, 2025 बौंसी पुलिस ने खुशहालपुर मोड़ के समीप दो स्कॉर्पियो गाड़ी से विभिन्न ब्रांड के 609.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही चार शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार 3 बजे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गुंजन भारती, सुमित कुमार, प्रीतम कुमार, राकेश कापरी के रूप में की गयी है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।