आरा: मछली मारने के दौरान 33 वर्षीय व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गंगा घाट पर मछली मारने के दौरान बुधवार शाम में डूबने से पीपरपति गांव निवासी प्रमोद चौधरी की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर में एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी से शव को बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।