राजमहल: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीओ के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण
शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मो. यूसुफ के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बीडीओ मो. यूसुफ ने बताया कि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्तमान पीढ़ी को आगे आना होगा।