हमीरपुर: सरीला क्षेत्र में बदहाल खेल मैदान की शिकायत पर बीडीओ ने दिये जांच के आदेश
सरीला ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा से बनाये गए खेल मैदानो का हाल बेहाल होने से खिलाड़ियों व स्थानीय बच्चों में काफी आक्रोश है। बनाये गए खेल मैदान का युवाओं को जरा भी लाभ नहीं मिल रहा है और ना ही कोई संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। सरीला क्षेत्र के बौखर गांव में तीन वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत लाखों रुपये व्यय कर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान विकसित किया।