हमीरपुर: हमीरपुर में रामनवमी की तैयारियों को लेकर आज कल्पवृक्ष में बैठक हुई सम्पन्न
हमीरपुर नगर रामनवमी एवं हिंदू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर कल्पवृक्ष में इस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रामनवमी की तैयारियां एवं विशाल शोभायात्रा तथा वाहन रैली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित धर्म प्रेमियों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।