बड़ौत: फौलाद नगर निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित दोघट पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 11, 2026 ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना दोघट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोईन पुत्र मौहम्मद निवासी ग्राम फौलादनगर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।