संडीला: एनएचएम संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जताया रोष
Sandila, Hardoi | May 18, 2026 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर जनपद हरदोई में एनएचएम संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया है। सभी कर्मी काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं।