भिंड नगर: भिण्ड जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर समाजसेवी वीरेंद्र वर्मा ने गोरी सरोवर पर नुक्कड़ सभा से किया विरोध
भिंड। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र वर्मा ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। प्रशासन से धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब वे टमटम पर पोस्टर लगाकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। गौरी सरोवर के किनारे से वीरेंद्र वर्मा ने विरोध जताया है