कटघोरा: लापता महिला की लाश नदी में मिली, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
Katghora, Korba | May 12, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया वैशाली नगर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला निर्मला यादव का शव अहिरन नदी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार,9 मई की शाम करीब 7 बजे महिला के परिजनों ने कुसमुंडा थाना में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।