मोहम्मदगंज: भीम बराज की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग, आजसू ने आपदा प्रबंधन पर उठाए सवाल
मोहम्मदगंज में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनजीत कुमार मेहता ने मोहम्मदगंज प्रखंड स्थित भीम बराज की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भीम बराज क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है।