नावकोठी: नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में गूंगी किशोरी से दुराचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गूंगी किशोरी के साथ दुराचार की घटना घटित हुई है। पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर घटना के सिलसिले में एक युवक पर उसके पुत्री को बहला फुसला कर दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है।