नावकोठी: नावकोठी के आदर्श नगर में हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन, मुखिया ने किया उद्घाटन
नावकोठी के आदर्श नगर स्थित हनुमान मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। आयोजक डॉक्टर प्रशांत कुमार ने उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में गायिका माही के जागरण गीतों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।