नावकोठी: रजाकपुर के पूर्व सरपंच, सीपीआई नेता रामसागर सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रजाकपुर के पूर्व सरपंच सीपीआई के नेता रामसागर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुखिया गणेश महतो,अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी,नवल राय,शंकर राय,नंदकिशोर पासवान,मुकेश कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।