नावकोठी: नावकोठी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सरस्वती पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सरस्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव से शुरू की गई है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू की गई। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जहां लोगों की भीड़ देखी गई।