चौमूं: जयपुर में सुभाष चौक के चाणक्य मार्ग पर शिव मंदिर के सामने मांस के टुकड़े डालने का मामला, आक्रोशित लोगों ने जताया विरोध
Chomu, Jaipur | Jun 19, 2024 जयपुर के सुभाष चौक के चाणक्य मार्ग में मंदिर के सामने मांस के टुकड़े डालने का मामला सामने आया है। यहां चाणक्य मार्ग स्थित बने शिव मंदिर के सामने कुछ अज्ञात स्कूटी सवार युवा मंगलवार शाम 4:25 पर मांस के टुकड़े डाल गए। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले को लेकर के सुभाष चौक थाने में मंगलवार देर रात मामला दर्ज करवाया है। वही आज बुधवार को लोगों ने आक्रोश जताया।