चौमूं: जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिरुपति होटल के पास चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
Chomu, Jaipur | Jun 15, 2024 जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोटपूतली के समीप स्थित होटल तिरुपति के पास चलते ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना के बाद पनियाला थाना पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बिजली के तार छू जाने से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है।