चौमूं: चौमूं में ब्लैक फिल्म व मॉडिफाई नंबर प्लेट लगी गाड़ियों पर पुलिस ने चलाया अभियान,हरियाणा की ब्लैक स्कॉर्पियो को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Jun 18, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने शहर में ब्लैक फिल्म लगी दौड़ रही गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को एक ब्लैक फिल्म लगी स्कॉर्पियों गाड़ी को जब्त किया है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में ब्लैक फिल्म और नंबर प्लेट मॉडिफाई की हुई गाड़ियों पर कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया गया है।