चौमूं: चोंमू में सालों से बंद पड़ी पुलिस चौकी का खोला ताला पूर्व विधायक व चौमूं एसीपी ने विधिवत फीता काटकर किया शुभारंभ
Chomu, Jaipur | Jun 17, 2024 चौमूं शहर के मुख्य बाजार स्थित पुरानी पुलिस चौकी में कई सालों से ताला लगा हुआ था। हाल ही में चौमूं थाने में जनसुनवाई के दौरान व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा चौमूं शहर के मुख्य बाजार की पुलिस चौकी को वापस खुलवाने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर बीजू जोर्ज जोसेफ को ज्ञापन सौंपा था। कमिश्नर ने जल्द पुलिस चौकी को वापस से खुलवाने का आश्वासन दिया था।