चौमूं: मुंडोता फोर्ट में सीवर चैंबर की खुदाई के दौरान हादसा अचानक मिट्टी ढहने से मजदूर दबा,कड़ीमशक्कत के बाद सकुशल निकाला बाहर
Chomu, Jaipur | Jun 16, 2024 मुंडोता फोर्ट में सीवर चैंबर की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। खुदाई करते वक्त अचानक मिट्टी ढहने से बस्सी नागान निवासी मजदूर लालचंद वर्मा दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे रेस्क्यू चलाकर 20 फीट मिट्टी की खुदाई करके मजदूर को सकुशल जिंदा निकाला। यहां बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर चैंबर बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था।