आगर जिले में शासन के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। यह अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस 12 जनवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करना है।