मुगलसराय: महदियुल कमरिया में मिट्टी कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी
नियमताबाद क्षेत्र की ग्राम सभा महदियुल कमरिया में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है।सोमवार दोपहर करीब 03 बजे को ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खेत समतलीकरण की आड़ में बड़े पैमाने पर मिट्टी का व्यावसायिक दोहन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार मिट्टी ढुलाई होने का दावा किया गया है। लोगों ने इसे राजस्व और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक बताया।