महुआडांड़: नेतरहाट में अवैध निर्माण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, महुआडार के अनुमंडल पदाधिकारी विपिन दुबे ने कही ये बातें
विश्व विख्यात नेतरहाट में अवैध तरीके से निर्माण हो रहे होटल एवं अन्य इमारतें के विरुद्ध लातेहार प्रशासन की कार्यवाही तेज हो गई है। वहीं बुधवार की शाम 9:00 बजे महुआडार अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने एक संवाद साझा करते हुए स्थानीय लोगों को अवैध निर्माण के विरुद्ध एकजुट होने का आग्रह किया है।