पटना ग्रामीण: सुलतानगंज में 62.13 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 15 लाइटर भी जब्त
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के माहेश्वरी लेने महेंद्रू के पास एक मकान में छापेमारी कर 62.13 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल, 15 पीस लाइटर और 37300 रुपए नगद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार शाम 5:27 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह पूरी कार्यवाही की गई है।