चकिया: गायघाट अलीपुर भंगड़ा अवैध खनन मामले में मुकदमे के बाद सपा नेता का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठाए सवाल
गायघाट अलीपुर भंगड़ा गांव में शनिवार को अवैध खनन को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत कई नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद सपा नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन पर राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर करीब 02 बजे उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।